नीमच। शासन निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल 14 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय समारोह सह हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे टाउन हॉल, दशहरा मैदान नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी तथा सामाजिक न्याय एवं समरसता के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।