BREAKING NEWS
स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 5:36 pm
KHABAR : मंदसौर में बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में राज्य और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही और अनियमितता बरतने के मामले में जिला पंचायत ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा सहित अन्य निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित सचिव द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई और योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।

साथ ही पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए अस्थायी रूप से अन्य सचिव को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, ताकि योजनाओं का कार्य प्रभावित न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE