मंदसौर। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20.720 किलोग्राम डोडाचूरा एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, खात्याखेड़ी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक बैग और झोला लेकर घूमता हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ किशन पंवार (22), निवासी छईया, थाना पदमपुर, जिला गंगानगर (राजस्थान) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.720 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ ग्राम पोखरदां (थाना मनासा, जिला नीमच) निवासी जीतू गरासिया से लाना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
जब्त सामग्री-
20.720 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 42,000 रुपये),
एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन।
पुलिस टीम-
थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने, उपनिरीक्षक मूलचंद सिंह धाकड़, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, दिलीप मेघवाल एवं रिंकू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।