BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 11:46 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रूपपुरा और 34 साल की कांता बाई, जब बेटे की शादी की खरीदारी कर मोटरसाइकिल से लौट रही थी घर तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, परिजनों ने आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, मातम में बदली खुशियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपपुरा निवासी 34 वर्षीय कांताबाई पति कैलाशचंद भील की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांताबाई अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से शादी की खरीदारी करने मोरवन गई थीं। उनके बेटे की शादी दो दिन बाद होना तय थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं।

खरीदारी कर वापस गांव लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कांताबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 7.15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हृदयविदारक घटना से परिवार में शोक की लहर है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE