BREAKING NEWS
BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 1:13 pm
KHABAR : नीमच की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति को मिला नया नेतृत्व, ओमप्रकाश चौधरी बने अध्यक्ष, रघुनंदन पाराशर और राजेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संस्था की गतिविधियों को नया स्वरूप देने का लिया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘कृति’ के वार्षिक निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें ओमप्रकाश चौधरी को अध्यक्ष, रघुनंदन पाराशर को सचिव तथा राजेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश चौधरी 20 वर्ष बाद तीसरी बार संस्था के अध्यक्ष बने हैं।

अन्य पदाधिकारियों में निर्मला उपाध्याय को उपाध्यक्ष, श्याम टांकवाल को सहसचिव, कृष्ण कुमार शर्मा को प्रचार सचिव तथा आशा सांभर को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी चुना गया।

कार्यकारिणी में अक्षय पुरोहित, नीरज पोरवाल, सत्येंद्र सिंह राठौर एवं विनोद शर्मा को शामिल किया गया। वहीं सलाहकार मंडल में किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, दर्शन सिंह गांधी, मंजुला धीर, जगदीश लोगड़, डी. मित्तल, राधेश्याम पाटीदार, माधुरी चौरसिया एवं सविता चौधरी को मनोनीत किया गया।

संस्था के कार्यक्रमों के संचालन हेतु संयोजन समूह का गठन किया गया, जिसमें जीवन कौशिक, सत्येंद्र सक्सेना, नरेंद्र पोरवाल, योगेश पाटीदार, कमलेश जायसवाल, महेंद्र त्रिवेदी, भरत जाजू, साधना सेवक, गणेश खंडेलवाल, मुकेश कासलीवाल एवं बाबूलाल गौड़ को शामिल किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी कैलाश बाहेती ने किया। प्रारंभ में कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि सचिव कमलेश जायसवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था की गतिविधियों को नया स्वरूप दिया जाएगा तथा महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE