चित्तौड़गढ़। साध्वी शिरोमणि, शासन ज्योति, भारत कोकिला, मेवाड़ सिंहनी गुरुणी मैया यशकंवर महाराज सा की 11वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 28 अप्रैल को नंदनी गोशाला, लालजी का खेड़ा में गौमाता को गुड़ एवं हरी घास खिलाकर पुण्यतिथि मनाई गई। दूसरे दिन 29 अप्रैल को सांवलियाजी चिकित्सालय में 90 मरीजों को भोजन कराया गया। तीसरे दिन 30 अप्रैल को सांवलियाजी बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान, रामदेवजी का चंदेरिया में नेत्रहीन, दृष्टिहीन, विमंदित एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग लगभग 60 बच्चों को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर श्री शीतलवेणी यश सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पगारिया, श्री शीतलवेणी यश महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला कर्णावट, पद्मा पगारिया, रेखा डांगी, विमला पगारिया, निर्मला कोठारी, रचना सिंघवी, अंतिमबाला पोखरना, कमला कर्णावत, लक्षिता कर्णावत, अंगूरबाला भड़कतिया, मीना चपलोत, शांता बड़ाला, सरोज नाहर, दिलखुश खेरोदिया, कालूलाल सिंघवी, पदम पोखरना, रतनलाल कर्णावत, रतनलाल बोहरा, मनीष पोखरना, महावीर सेठिया, दिनेश पगारिया, राजेश पगारिया, प्रदीप डांगी, विनोद डांगी सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।