मनासा। गांव कड़ी बुजुर्ग में उस समय शोक की लहर फैल गई जब समाज के प्रतिष्ठित एवं पूर्व जनपद सदस्य रामनारायण गुर्जर का आकस्मिक निधन 30 अप्रैल 2026 को हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और गुर्जर समाज में गहरा दुःख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रुगनाथ पटेल के सुपुत्र एवं स्वर्गीय बद्रीलाल के बड़े भाई रामनारायण गुर्जर, राजू एवं अर्जुन (एमपीईबी) के पूज्य पिताजी तथा बलवंत एवं लाला (पवन) के बड़े पापा थे। वे समाज के प्रति समर्पित, सजग और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
उनकी अंतिम यात्रा 1 मई 2026 को सुबह उनके निज निवास, गांव कड़ी बुजुर्ग से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामनारायण गुर्जर का जीवन समाज सेवा और लोगों को मार्गदर्शन देने में समर्पित रहा। उनके असमय निधन से समाज ने एक सच्चा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत खो दिया है। उपरोक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर द्वारा दी गई।
शोकाकुल- समस्त गुर्जर परिवार