BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 10:49 am
KHABAR : नरसिंह जयंती पर बद्री विशाल मंदिर में गूंजा भक्तिरस, खंभा फाड़कर प्रकट हुए भगवान, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के गांधी चौक स्थित ऐतिहासिक नगर नायक बद्रीविशाल मंदिर में गुरुवार को नरसिंह जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान नरसिंह के प्राकट्य की अद्भुत लीला का सजीव मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

गोधूली बेला में जैसे ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान नरसिंह ने खंभा फाड़कर प्रकट होकर भक्त प्रह्लाद की रक्षा की तथा अत्याचारी हिरण्यकश्यप का वध किया। इस रोमांचक और आस्था से परिपूर्ण दृश्य को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जैसे ही भगवान नरसिंह का प्राकट्य हुआ, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे यह आयोजन नगर की पहचान बन चुका है।

मान्यता के अनुसार, यदि भगवान नरसिंह का उग्र स्वरूप मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उतर जाता है तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान को शांत किया जाता है। इस आस्था के चलते आयोजन के दौरान विशेष सावधानियां भी रखी जाती हैं।

वध लीला के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया और पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से सराबोर हो गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता को भी दर्शाता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE