BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 11:35 am
KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच की नववर्ष पर समाजसेवा की अनोखी पहल, सेवा, संवेदना और संस्कारों का दिया संदेश, नवकार महामंत्र जाप से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, गमछा, कैप और चप्पलों का किया वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा, संवेदना और संस्कारों का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए उड़ान ग्रुप नीमच ने नववर्ष 2026-27 की शुरुआत समाजोपयोगी गतिविधियों के साथ की। नवकार महामंत्र जाप और मानव सेवा के माध्यम से ग्रुप ने न केवल आध्यात्मिक चेतना जगाई, बल्कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाकर मानवता का संदेश भी दिया।

ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि विश्व नवकार दिवस के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों की श्रृंखला में 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों एवं श्रमिक वर्ग को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जल मंदिर का शुभारंभ कर शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सफेद गमछे, धूप से बचाव के लिए कैप तथा जरूरतमंदों को चप्पल वितरित की गईं।

मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत पहुंचाई गई। अल्प समय में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

ग्रुप अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वर्षभर तन, मन और धन से सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उड़ान ग्रुप की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग, करुणा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने का प्रेरक संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE