BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 11:49 am
KHABAR : विक्रम सीमेंट खोर में मनाया मजदूर दिवस, जिला इंटक के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन, श्रमिकों का तिलक एवं पुष्प वर्षा से किया स्वागत, भीषण गर्मी में बांटे ज्यूस के पैकेट, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विक्रम सीमेंट फैक्ट्री, खोर में जिला इंटक के तत्वाधान में सीमेंट श्रमिक संघ इंटक द्वारा श्रमिकों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी मजदूर साथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिकों को मैंगो फ्रूटी जूस के पैकेट वितरित किए गए, जिससे उनके प्रति सम्मान एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर ही राष्ट्र की असली ताकत हैं और उनके श्रम एवं समर्पण को सलाम किया जाना चाहिए। मजदूर दिवस पर सभी श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष श्री भगत वर्मा, महामंत्री भूपाल सिंह राठौड़, अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जायसवाल, महामंत्री शिवकुमार त्रिपाठी, मंत्री सरदार सिंह चंद्रावत, उपाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पटेल सहित पर्वत सिंह झाला, अनिल कुमार नागदा, ललित कुमार पाटीदार सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

सभी पदाधिकारियों ने श्रमिक साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए मजदूर दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया और श्रमिकों के योगदान को नमन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE