BREAKING NEWS
WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 3:08 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, रामपुरा के पास पलटी तेज रफ्तार तूफान गाड़ी, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार, मौके पर जमा हुई लोगों की भारी भीड़, दो लोगों की मौत से पसरा मातम, कई हुए घायल, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नीमच-झालावाड़ मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार तूफान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वाहन में करीब 10 लोग सवार बताए जा रहे थे।

मन्नत पूरी कर लौट रहे थे श्रद्धालु-
जानकारी के अनुसार, गायरी गुर्जर समाज के लोग मनासा तहसील के सावन कुंड गांव में आयोजित मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम अंतरालिया लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पटेल श्री होटल के पास बैंसला घाट पर वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गया।

दो की मौत, घायलों में मासूम भी शामिल-
हादसे में सोहन बाई (55) एवं वाहन चालक भारत चौहान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में सात लोग घायल हुए, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे नीमच रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर नाराजगी-
सूचना मिलने पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस देर से पहुंची, जिसके कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE