BREAKING NEWS
WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 10:48 am
REPORT : भानपुरा क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भीम आर्मी व जयस ने सौंपा ज्ञापन, संधारा निवासी युवक की इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान हुई मौत का आरोप, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ/संधारा। भानपुरा क्षेत्र के ग्राम संधारा में झोलाछाप डॉक्टर बद्रीलाल पाटीदार द्वारा इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने से संधारा निवासी हरिसिंह भील की मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर परिजनों ने जय आदिवासी संघ एवं भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी विजय धमोनिया के साथ जिला कलेक्टर मंदसौर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भानपुरा गौरव देव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि भानपुरा तहसील क्षेत्र में 50 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर बिना वैध डिग्री व अनुमति के क्लीनिक संचालित कर रहे हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि संधारा निवासी हरिसिंह भील का इलाज बद्रीलाल पाटीदार के क्लीनिक में किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और रेफर किए जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने संबंधित क्लीनिक को सील करने तथा आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भीम आर्मी पूर्व जिला प्रभारी विजय धमोनिया ने कहा कि यदि 7 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो पीड़ित परिवार जिला कलेक्टर कार्यालय में पुनः शिकायत करेगा।

वहीं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ देव ने बताया कि मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गई है तथा सभी को दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE