BREAKING NEWS
WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 11:09 am
KHABAR : बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, आकर्षक, झांकियों और सेवा कार्यों का हुआ सम्मान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। अजा-अजजा एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शहर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समरसता के साथ भव्य रूप से मनाया गया। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायकों ने अपने सुमधुर गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया, वहीं एक नन्ही बालिका की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।


मोर्चा से जुड़े रामेश्वर बड़ोले ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के चल समारोह में शामिल हुई आकर्षक चलित झांकियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अंबेडकर चौक, इंद्रानगर की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 31 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया। यह सम्मान पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक ैंबीपद ल्ंकंअ द्वारा प्रदान किया गया।


प्रतियोगिता में रहीमपुरा की झांकी द्वितीय स्थान पर रही, जिसे 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं आनंद नगर की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसे 11,111 रुपए की राशि प्रदान की गई।


इसके अलावा अंबेडकर ग्रुप दयालपुरा-महम्मदपुर, कार्तिक देवले मित्रमंडल लोहारी तथा अजय भालसे मित्रमंडल को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए 5,100 रुपए के सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान जनसेवा के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न सेवा स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। उत्कृष्ट सेवा देने वाली टीमों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE