नीमच। श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज, 127 जवाहर नगर नीमच की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन शर्मा (रूपम स्टूडियो) को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
समाज के संरक्षक मंडल में रामेश्वरलाल, छोटेलाल, जगदीश (मगनजी), रामगोपाल, नंदकिशोर, चौथमल, विष्णु (गुरुजी), मोहनलाल, रामचंद्र, हनुमान, सुरेश (चंगेज) एवं रमेश पटेल को शामिल किया गया।
सलाहकार मंडल में राधेश्याम, सुरेश लक्ष्मीनारायण, सुरेश बंशीलाल, प्रवीण (जागीरदार), उमेश टीटी, घनश्याम कालूराम, चंद्रप्रकाश छोटेलाल एवं विनोद (गुरुजी) को जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में कमल लक्ष्मीनारायण को उपाध्यक्ष, हेमंत कैलाश को कोषाध्यक्ष, महेंद्र (राजू) मोहनलाल को सह-कोषाध्यक्ष, दिलीप रमेशचंद को सचिव तथा गोपाल लक्ष्मण धीर को सह-सचिव नियुक्त किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश छाजूराम, प्रकाश मदनलाल एवं राजेंद्र किशोरीलाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। हेमंत प्रवीण को कार्यक्रम संयोजक, कमल लल्लूप्रसाद को प्रवक्ता व भवन व्यवस्था, बाबूलाल प्रभुदयाल को मंदिर व्यवस्था, चंद्रशेखर (चन्ना) एवं सुनील कैलाश को खेल मंत्री तथा जितेंद्र यशवंत को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश जगदीश, जितेंद्र रामेश्वर, निक्की रमेश, पंकज नंदकिशोर, अमित रामचंद्र, राजू पूरण, राकेश चिरंजीलाल, महेश जुगल, गोपाल त्रिलोकचंद्र, प्रफुल्ल कमल एवं रवि राधेश्याम को शामिल किया गया।