मनासा। आंतरी माता के स्व.नरेन्द्रसिंह चंद्रावत, लालसिंह चंद्रावत, भारतसिंह चंद्रावत, मनोहरसिंह चंद्रावत, लक्ष्मणसिंहजी चंद्रावत(लाइनमैन), के पिताश्री एवं रघुवीर सिंह, जयपाल सिंह, किशोर सिंह, महेंद्रसिंह, रविंद्रसिंह, वीरेन्द्र सिंह, के दादोसा वयोवृद्ध कांग्रेस नेता ठाकुर सा. श्री नाहरसिंह जी चंद्रावत का 105 वर्ष की आयु में शनिवार देर रात निधन हो गया है। जिनका उठवाना कार्यक्रम कल मंगलवार को सुबह 8 बजे रखा जाएगा। धार्मिक कार्यों, समाजसेवा में सदैव अग्रणी श्री नाहरसिंह जी पूर्व केबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा के बहुत करीबी रहें हैं। आपके निधन से नगर में एक अच्छे सलाहकार, स्वच्छ छवि के व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी। आप देहदान करने वाले नगर के प्रथम व्यक्ति है। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें औऱ शांति प्रदान करें और चंद्रावत परिवार को सम्बल प्रदान करें।
शोकाकुल - समस्त चंद्रावत परिवार