BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 10:36 am
NEWS : विश्व हास्य दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन, हंसी, योग और फिटनेस से गूंजा हेमू कॉलानी पार्क, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता, ज़ुम्बा डांस से दिया फिटनेस का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति, चित्तौड़गढ़, झुलेलाल युवा सेवा समिति, महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ एवं आनंदमय योगा रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्व हास्य दिवस के अवसर पर लोगों को हंसी, योग एवं फिटनेस के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतापनगर स्थित शहीद हेमू कॉलानी पार्क में हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे।

झुलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जेकी आहुजा एवं उपाध्यक्ष रवि मालानी ने बताया कि विश्व हास्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस योग शिविर का शुभारंभ प्रातः साढ़े 6 बजे हुआ। इसमें सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग का लाभ लिया।

इस दौरान हास्य योग प्रशिक्षक श्याम सुंदर वंगानी ने प्रतिभागियों को हास्य योग के माध्यम से आनंदित किया। आनंदमय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक शरद निगम द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं जैसे नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। वहीं फिटनेस कोच गुरप्रीत कौर ने ज़ुम्बा डांस के माध्यम से फिटनेस एवं योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन अपने लिए समय निकालना चाहिए और हास्य योग इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान झुलेलाल युवा सेवा समिति एवं महावीर इंटरनेशनल द्वारा विधायक आक्या सहित डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा, डॉ. ए. एल. जैन, डॉ. मधुप बक्षी एवं अन्य अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अंत में प्रतिभागियों को जूस एवं अंकुरित नाश्ता वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शंकर वंगानी एवं कमल चंचलानी ने किया।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी, डॉ. मधुप बक्षी, झुलेलाल युवा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश तुलसानी, अभय संचेती (महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष), उद्ववदास रोगानी, दिलीप वंगानी, हरिश गुरनानी, घनश्याम वंगानी, मनोज देवानी, दीपक जेठलिया, जीतू वासवानी, डॉ. हेमलता बक्षी, दीक्षा वंगानी, विनिया वंगानी, राधिका मैठानी, कोमल आहुजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE