मनासा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण अभियान अंतर्गत 5 दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन 5 मई से 10 मई तक गायत्री शक्तिपीठ मनासा में किया जा रहा है।
शिविर में मनासा तहसील के 10 ग्रामों की 54 कन्याएं प्रतिभागिता कर रही हैं। जिला संयोजक गिरिराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निशा धनोतिया एवं पवन गुप्ता की कुशल टोली द्वारा शिविर का संचालन किया जा रहा है।
इस दौरान कन्याओं को आत्मबोध साधना, योग-प्राणायाम, गायत्री महायज्ञ प्रशिक्षण, संगीत प्रशिक्षण, जीवन प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विशेष सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन, वीडियो प्रदर्शन एवं देवस्थान भ्रमण के माध्यम से भारतीय संस्कार एवं संस्कृति से परिचय कराया जा रहा है।
शिविर को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार मंदसौर के वरिष्ठ परिजन नरेश त्रिवेदी, नीमच जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान एवं जावद तहसील संयोजक जगदीशचंद्र महावर ने प्रेरक संदेश प्रदान किए तथा गायत्री परिवार की रीतिनीति एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रतिभागी कन्याओं को “अधिकतम अंक कैसे प्राप्त करें”, “भारत की महान नारियां”, “बाल निर्माण की कहानियां” एवं गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका सहित जीवनोपयोगी साहित्य सेट प्रदान किया गया।
गायत्री परिवार मनासा तहसील समन्वयक बंशीलाल काछवा ने बताया कि ट्रस्ट एवं तहसील की सक्रिय शाखाओं के परिजनों द्वारा शिविर में विशेष सहयोग एवं संपर्क किया जा रहा है।
आवासीय शिविर में महेश धनोतिया, विवेक अडावदिया, श्यामाबाई कछावा, रामकन्या धनोतिया, ममता अडावदिया, ज्योति अडावदिया, राखी अडावदिया, दिनेश खाबिया, विनोद कछावा, राधेश्याम कछावा, रामप्रताप पाटीदार, प्रहलाद राठौर, कांता राठौर, मोहन कहार, राकेश मंडवारिया सहित बनी, भदवा एवं बड़कुआ शाखाओं के गायत्री परिजन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे शिविर की कक्षाएं, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।