BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 10:32 am
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे वरिष्ठ पंडित मांगीलाल पुरोहित, परिवार में शोक की लहर, निज निवास से निकली अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर के हवेली चौक स्थित वार्ड क्रमांक 6 निवासी वरिष्ठ पंडित मांगीलाल पुरोहित का शुक्रवार प्रातः 79 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं गांव में शोक की लहर फैल गई। 
वे स्वर्गीय मनोहरलाल पुरोहित के छोटे भाई साहब थे। वहीं प्रमोद पुरोहित, कैलाश पुरोहित, केदार पुरोहित, संजय पुरोहित, धर्मेश पुरोहित एवं सुरेश पुरोहित के काकाजी तथा अक्षय, शिवम, गौरव, अक्षत, ऋषभ, कुशाग्र एवं सन्नी के छोटे दादाजी व आर्यवीर देवांश के पडदादाजी थे। वे न्यू इनोसेंट स्कूल के संचालक हेमंत पुरोहित के पिताजी एवं आयुष पुरोहित के दादाजी थे।
स्वर्गीय पुरोहित लंबे समय से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं पंडिताई कार्य से जुड़े हुए थे। विवाह संस्कार, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक कर्मकांड में उनकी विशेष पहचान थी। अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार एवं धार्मिक सेवा भावना के कारण वे समाज में सम्मानित एवं आदरणीय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
परिजनों के अनुसार उनका स्वास्थ्य पिछले 8 से 10 दिनों से खराब चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार प्रातः करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शौक की लहर दौड़ पड़ी।
स्वर्गीय मांगीलाल पुरोहित की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे उनके निजी निवास कुम्हार मोहल्ला से निकली, जो धामनिया लासूर चौराहा स्थित काल भैरव मुक्ति धाम ले जाई गई। जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE