पिपलियामंडी। महू-नीमच राजमार्ग पर सावाखेड़ा फंटे के निकट शुक्रवार सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही टोल कर्मी विशाल भाटी एवं गोविंदसिंह मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तत्काल पिपलियामंडी शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
