BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 4:33 pm
KHABAR : संयुक्त मकान विवाद में बढ़ा तनाव, पानी के लिए तरसी महिलाएं, पड़ोसी पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप, एसपी को आवेदन सौंप लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की रिटायर्ड कॉलोनी धनेरिया रोड बघाना क्षेत्र में संयुक्त स्वामित्व वाले मकान को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले में दो महिलाओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पड़ोसी पर पानी की सुविधा रोकने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रार्थी तारा एवं नागवंती ने आवेदन में बताया कि संयुक्त मकान में रहने वाले जितेंद्र पिता स्व. रमेशचंद्र द्वारा पानी की मोटर, टैंक और नल का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी बीच के गेट पर ताला लगाकर चला जाता है, जिससे उन्हें पानी जैसी मूलभूत सुविधा से भी वंचित होना पड़ता है।
महिलाओं का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकियां देता है। उन्होंने बताया कि 6 मई को इस संबंध में बघाना थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए।
आवेदन के अनुसार उसी रात आरोपी अपने साथियों के साथ घर में पार्टी कर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आवाज कम करने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
महिलाओं ने बताया कि सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी कमरे में बंद हो गए। पुलिस के लौटने के बाद फिर विवाद शुरू कर दिया गया।
पीड़ित महिलाओं ने एसपी से आरोपी जितेंद्र, उसकी पत्नी, साले एवं अन्य लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE