शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित नूर मंडी की नूरानी मस्जिद में हज यात्रा पर रवाना हो रहे हाजियों का आज कमेटी द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। नूर मंडी मस्जिद कमेटी ने सभी हाजियों को हार-फूल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए दुआ की।
हज यात्रा 2026 के लिए शाजापुर से रवाना हो रहे जायरीनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने सभी हाजियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें फूलों की माला पहनाकर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर नूर मंडी मस्जिद कमेटी के सदर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाजियों के परिजन भी शामिल हुए और सभी ने उनकी सलामती तथा हज कबूल होने की दुआ मांगी।
माहौल पूरी तरह रूहानी और खुशनुमा रहा। कमेटी सदस्यों ने कहा कि हज इस्लाम का अहम फर्ज है और हाजियों की खिदमत करना सौभाग्य की बात है।