BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 10:47 am
KHABAR : करंट से घायल वानर का गौरक्षा सेना ने कराया रेस्क्यू, पशु चिकित्सालय में उपचार, भैरू महाराज मंदिर के पास मिला था घायल वानर, एक हाथ झुलसा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कुम्हारवाड़ा घाटी के ऊपर स्थित भैरू महाराज मंदिर के पास करंट लगने से एक वानर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गौरक्षा सेना के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और वानर का रेस्क्यू किया।

घायल वानर की स्थिति गंभीर थी और उसका एक हाथ करंट लगने से पूरी तरह झुलस गया था। गौरक्षा सेना के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दोपहिया वाहन से पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।

उपचार के बाद वानर को आगे की देखरेख के लिए कांजी हाउस स्थित उपचार केंद्र में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है।

गौरक्षा सेना के सदस्यों द्वारा निरंतर घायल एवं बीमार गौवंश तथा वन्य जीवों के बचाव एवं उपचार का कार्य किया जा रहा है, जिसकी नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE