सरवानिया महाराज। बड़े ही भारी मन से सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार की पूजनीय आधार स्तंभ धनी बाई धनगर का आज दिनांक 09-05-2026 को स्वर्गवास हो गया है। आप स्वर्गीय नंदलाल केसरिया (भोपाजी) की धर्मपत्नी एवं चंपालाल (भोपाजी), नारायण, देवीलाल व लालाराम की पूजनीय माताजी थीं। इस दुखद घड़ी में समस्त धनगर समाज और नगर सरवानिया महाराज में शोक संतप्त है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4.00 बजे निज निवास स्थान से प्राचीन काल भैरव मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।
शोकाकुल परिवार-
चंपालाल, नारायण, देवीलाल, लालाराम एवं समस्त केसरिया (धनगर) परिवार।
सरवानिया महाराज (म.प्र.)