नीमच। कचोली वाले मरहूम शमशु शाह के बड़े बेटे एवं नसरू शाह अकबर शाह के भतीजे एवं मुन्ना शाह, लाल मोहम्मद, लियाकत शाह, मरहूम शौकत शाह, खाजू शाह, छोटू शाह के बड़े भाई और शाकिर हुसैन, रईस हुसैन, फिरोज हुसैन के वालिद सत्तार शाह (प्याज वाले) का कजाहे ईलाही से इंतकाल हो गया है, जिनकी मैय्यत 10 मई रविवार सुबह 9 बजे निज निवास स्थान से नीमच सिटी हजरत बाबा शाहबुद्दीन रोड़ स्थित कब्रिस्तान ले जाई जाएगी। जनाजे की नमाज रविवार सुबह 9 बजे नीमच सिटी स्थित जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुश्ताक अली शाह ने दी।