चित्तौड़गढ़। जन चेतना मंच संस्थान द्वारा 10 मई रविवार को “जागृत समरस समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार” विषय पर भव्य जन चेतना व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य महेंद्र ऋषि महाराज प्रभावी उद्बोधन देंगे। वहीं कार्यक्रम में कोमल मुनि महाराज का पावन सानिध्य भी प्राप्त होगा।
प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा एवं कार्यक्रम निदेशक सत्यनारायण सिकलीगर ने बताया कि कार्यक्रम रविवार दोपहर 2.45 बजे सेंथि स्थित शांति भवन में आयोजित होगा। व्याख्यान का उद्देश्य समाज में जागरूकता, समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा मंच का परिचय देंगे, जबकि संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया प्रस्तावना प्रस्तुत करेंगे।
संस्था ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।