शाजापुर। तपती गर्मी से गौवंश को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में गौरक्षा सेना गौसेवा समिति द्वारा फॉगर सिस्टम लगाया गया।
समिति के अनुसार फॉगर सिस्टम के माध्यम से तापमान नियंत्रित रहेगा, जिससे घायल, बीमार गौमाता एवं नंदी महाराज को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी तथा उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
समिति द्वारा लगातार गौसेवा के कार्य किए जा रहे हैं, ताकि घायल एवं बीमार गोवंश को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य गौमाता एवं समस्त गोवंश की सेवा, सुरक्षा और उपचार कर उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।