BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 7:40 pm
KHABAR : नीमच में बढ़ी गर्मी, 6 दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप और लू से बेहाल लोग, दोपहर में सूनी रहीं सड़कें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले छह दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को तेज गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है, जिससे पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद मैदानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है।

दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग लू से बचाव के लिए गमछा, रुमाल और चश्मे का उपयोग कर रहे हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ खान-पान की आदतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और जूस सेंटरों पर भीड़ बढ़ गई है। गन्ने का रस, छाछ, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक्स की मांग में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं तरबूज और खरबूजे के ठेलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE