शाजापुर। करणी सेना परिवार द्वारा महाराणा प्रताप जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा एवं जिला संयोजक भीम सिंह बना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करणी सेना परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।