चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर.के. नगर निम्बाहेड़ा द्वारा ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के साथ मिलकर 10 इलेक्ट्रिक भारी मालवाहक वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि वंडर सीमेंट पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक विकास के विजन पर लगातार कार्य कर रही है। कम्पनी ग्रीन मोबिलिटी, ऊर्जा-कुशल परिवहन एवं पर्यावरण हितैषी संचालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के साथ यह सहयोग डीकार्बाेनाइज्ड लॉजिस्टिक्स एवं ग्रीन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में अहम प्रयास माना जा रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष (मैकेनिकल) विपिन जैन, लॉजिस्टिक्स विभाग से मनोज शर्मा, सेंट्रल लॉजिस्टिक्स से आशीष कुमावत सहित कम्पनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक उत्कर्ष जैन, इंफ्रा हेड गौतम, ऑपरेशन हेड विजेंदर, वाइस प्रेसिडेंट एस.डी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं चालकगण भी मौजूद रहे।