BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     KHABAR : उप जेल अधीक्षक से जेल अधीक्षक बने दिलीप.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 1:22 pm
BIG NEWS : महाकाल की शरण में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा, दो घंटे नंदी हॉल में बैठ भस्म आरती के किए दर्शन, भस्म आरती देख झुकाया सर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों वीआईपी, वीवीआईपी और सेलिब्रिटीज का जमघट लगा हुआ है, इसी क्रम में आज तड़के सुबह भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) फ़िल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पहुंची, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।


भोजपुरी फिल्मों और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और फ़िल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वह भक्ति में लीन नजर आई। वहीं आरती देखने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत कर सत्कार किया गया।


अगर मोनालिसा के करियर की बातकी जाए तो भोजपुरी फिल्मों और बिग बॉस 10 सहित कई हिंदी टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता बिग बॉस 10 से मिली। इसके अलावा उन्होंने नज़र और नमक इश्क का जैसे चर्चित धारावाहिकों में मुख्य नकारात्मक भूमिकाएं निभाई है। वहीं उन्होंने अब तक की हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के साथ 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। वह पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज भोजपुरी सितारों के साथ काम कर चुकी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE