BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 10:29 am
NEWS : 90 परिवाद प्राप्त, आधे से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा संचालित त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट स्थित डीओआईटी जनसुनवाई केंद्र में किया गया। जनसुनवाई में जिलेभर से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं परिवेदनाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 90 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने प्रत्येक परिवादी की समस्याओं को गंभीरता एवं आत्मीयता से सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है तथा नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में भूमि रूपांतरण, खेत तक पहुंच मार्ग, पत्थरगढ़ी, बकाया पीएल भुगतान, सीमाज्ञान, अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई, सीसी रोड निर्माण, जलभराव, पेयजल लाइन, साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, मकान पट्टा, बीमा क्लेम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहायता राशि, इंतकाल खुलवाने, रजिस्ट्री में नाम संशोधन, सूचना के अधिकार के तहत सूचना उपलब्ध कराने तथा श्मशान भूमि आरक्षित करने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुईं।

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने जिला सतर्कता समिति में दर्ज मामलों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्वयं मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भावना राजपूत की परिवेदना पर सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को विधवा पेंशन में नाम जोड़ने एवं बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही जिला रसद अधिकारी को खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर विकास न्यास सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं समस्त विकास अधिकारी जुड़े और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी साझा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE