मनासा। कुकड़ेश्वर-मनासा मार्ग पर घोटा पिपलिया पुलिया के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जन्नोद मंडावरा ट्रांसपोर्ट का एक तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया के पास वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे खाई में गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय मार्ग से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
