चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौड़गढ़ एवं झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सायं राजस्थान सिंधी अकादमी तथा कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग से भारतीय सिंधु सभा राजस्थान प्रन्यास जयपुर द्वारा आयोजित सिंधु गौरव यात्रा का चित्तौड़गढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का स्वागत विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा के साथ किया गया।
सिंधु कम्युनिटी हॉल में हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम-
कार्यक्रम का आयोजन सिंधु कम्युनिटी हॉल में किया गया, जिसमें भारतीय सिंधु सभा के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवानी मुख्य अतिथि, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी अध्यक्ष तथा गौरव यात्रा सह संयोजक प्रदीप गेहानी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष वंदना वजिरानी, जिलाध्यक्ष जोधराज तनवानी, झुलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष जेकी आहुजा, पूर्व अध्यक्ष कमलेश खटवानी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झुलेलाल एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। बाल संस्कार शिविर की बालिकाओं ने सिंधी भाषा में स्वागत गीत एवं भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बाल संस्कार शिविर का अवलोकन-
अतिथियों ने बाल संस्कार शिविर का अवलोकन कर शिक्षिका कविता खटवानी एवं डॉ. लाजवंती छतवानी से गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा शिविर की सराहना की।
सिंधी भाषा के संरक्षण पर दिया गया जोर-
संगोष्ठी में वक्ताओं ने सिंधु संस्कृति की गौरव गाथा, परंपराओं एवं भाषा संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में परिवार के साथ सिंधी भाषा में संवाद करें। साथ ही युवाओं से सिंधी भाषा को करियर के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल चंचलानी एवं शंकर वंगानी ने किया।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित-
इस अवसर पर वासुदेव भोजवानी, चंद्र कुमार मालानी, हीरा मंगलानी, चंद्रभान कृपलानी, कमलेश शर्मा, रवि मालानी, राजेश तुलवानी, मोहन वजिरानी, चंद्रशेखर परियानी, सागर नैनानी, ज्योति प्रकाश चिमनानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।