BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 7:54 pm
BIG REPORT : रामपुरा में चोरी पर कार्रवाई न होने से पत्रकार लामबंद, छोटा बाजार की दो दुकानों में हुई थी बड़ी वारदात, पांच माह बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नगर के छोटा बाजार में 25-26 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को दो दुकानों में हुई चोरी की घटना पर पांच माह बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार तरुण कीमती के संस्थान नागेश्वर जलेश्वर ज्वेलर्स तथा समीप स्थित शैलेंद्र लक्षकार की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी तथा अगले दिन थाना रामपुरा में लिखित आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था।

थाना प्रभारी द्वारा उस समय सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच माह बीत जाने के बावजूद न तो प्रकरण दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।

इसी को लेकर प्रेस क्लब रामपुरा के सभी पत्रकारों ने लामबंद होकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र प्रकरण दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE