उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार रात प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा, फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं अभिनेता विक्की जैन दर्शन करने पहुंचे। सभी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की शयन आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
रेमो डिसूजा सपत्नीक, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे रात करीब 10 बजे शयन आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती देखी। अंकिता, रेमो और विक्की करीब आरती देखने के पश्चात उन्होंने नंदी जी का पूजन अभिषेक कर नंदी के कान में मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी बॉलीवुड स्टार का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
आपको बता दे ये पहला मौका नहीं है जब रेमो डिसूजा और अंकिता मंदिर में दर्शन करने आए हों। अंकिता लोखंडे कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ दर्शन करने पहुंची थी। वहीं रेमो भी कई बार महाकाल के दरबार में हाजरी लगा चुके हैं।