BREAKING NEWS
NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, अब तक 260.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जाट चौकी पुलिस और मुखबिर की.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की पहल, नीमच में.. <<     दिलवाड़ा जैन महातीर्थ के 1000वें वर्ष महोत्सव.. <<     मंदसौर में दिल्ली की घटना के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 11:45 am
NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास और नानी बाई रो मायरो महोत्सव की भव्य धूम, कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। तीन दिवसीय पुरुषोत्तम मास एवं नानी बाई रो मायरो महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही नगर का वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण सहित विभिन्न स्थलों पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 5ः30 बजे अर्धद्वारिका के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से निकली प्रभात फेरी के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नक्की झील पर दीपदान कर आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। झील किनारे दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

इसके बाद विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ब्रज की होली ने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे कलाकारों ने जब फूलों की होली खेली तो पूरा परिसर “राधे-राधे” के जयघोष से गूंज उठा। लाल चुनरी वाली साड़ियों में सजी महिला श्रद्धालुओं ने भी भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को यादगार बना दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर भाव-विभोर नजर आए। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, रंग और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजन के अगले चरण में दोपहर 2 बजे नानी बाई रो मायरो की कथा से जुड़ा भव्य प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें नरसिंह मेहता द्वारा 56 करोड़ रुपये के मायरे का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह भव्य शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय प्रांगण तक पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE