नीमच। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट द्वारा प्रतिवर्ष वर्षभर की गतिविधियों के आधार पर क्लबों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इनरव्हील क्लब नीमच को उनके समाजसेवी एवं सेवा कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 19 अवॉर्डों से सम्मानित किया गया।
22 मई 2026 को इंदौर के होटल सायाजी में डिस्ट्रिक्ट 304 की अवार्ड सेरेमनी का आयोजन अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट सरिता लूनानी एवं एसोसिएशन चेयरमैन (26-27) विनूथा हरीश के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 304 के पदाधिकारी एवं 50 से अधिक क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओलिवर गोल्डी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक शशि शुक्ला द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ताओं ने इनरव्हील क्लब को सेवा कार्यों के लिए समर्पित संगठन बताते हुए विभिन्न क्लबों की गतिविधियों की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने सभी सेवा प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब नीमच को कुल 19 अवॉर्ड प्रदान किए गए। क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा को लीडरशिप इंस्पिरेशन अवॉर्ड एवं द पावरफुल परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पीडीसी एवं सीसीसी चेयरमैन संगीता जोशी को रैली शंखनाद के सफल आयोजन के लिए सफल संयोजक अवॉर्ड मिला। वहीं डॉ. माधुरी चौरसिया को थैलेसीमिया जागरूकता एवं जांच शिविरों के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
सचिव प्रेरणा शर्मा को बेस्ट सेक्रेटरी तथा रिपोर्टिंग जेम अवॉर्ड, पूर्व अध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी को बेस्ट एडिटर अवॉर्ड और कोषाध्यक्ष अलका चड्ढा को बेस्ट ट्रेजरार अवॉर्ड से नवाजा गया। शारदा तौर को पिलर ऑफ ट्रस्ट अवॉर्ड प्राप्त हुआ, जबकि सिम्मी सलूजा लकी ड्रा विनर रहीं।
क्लब को जल संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, हैप्पी स्कूल, सीनियर सिटीजन सहायता एवं “ऑरेंज वर्ल्ड कैंपेन” जैसे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान क्लब के सभी सदस्यों की सेवा, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है।