BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 10:20 am
KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नीमच बना चैंपियन, 12 सदस्यीय टीम में 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल की, लक्षिता चौहान बनीं बेस्ट प्लेयर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। उज्जैन में आयोजित 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नीमच जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं उज्जैन कॉर्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

नीमच टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीते। लीग चरण में नीमच ने शहडोल को 34-9 और इंदौर डीबीए को 26-2 से हराकर पूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

क्वार्टर फाइनल में नीमच ने आरसीसी भोपाल को 56-26 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में मजबूत एनबीए टीम को 67-43 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में नीमच का सामना इंदौर कॉर्पोरेशन से हुआ, जहां टीम ने 71-40 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। पूरे टूर्नामेंट में कोई भी टीम नीमच को कड़ी चुनौती नहीं दे सकी।

प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) का पुरस्कार नीमच की खिलाड़ी लक्षिता चौहान को मिला। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय रही।

नीमच की 12 सदस्यीय टीम के सभी खिलाड़ी इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी से जुड़े हैं तथा नियमित रूप से कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। टीम के 12 में से 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं हैं।

विजेता टीम में दिव्यल यादव, लक्षिता चौहान, सलोनी दीवान, रितु चौहान, गौरांशी शर्मा, आलिया चौरसिया, दिशा, ईशाना सैनी, कृतिका प्रजापति, नव्या चौरसिया और अंबिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी पिछले दो दशकों से विभिन्न आयु वर्गों में जिले को लगातार राज्य स्तरीय सफलताएं दिला रही है। अकादमी से निकले कई खिलाड़ी आज सेना, रेलवे, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों का नीमच रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों तथा ज्ञानोदय समूह एवं इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE