मंदसौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि यह मकान सचिन जैन का है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से जनहानि नहीं हुई।