चित्तौड़गढ़/कानोड़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज तड़बारा मेवाड़ संस्थान, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तत्वावधान में आज 19 जुलाई को कानोड़ स्थित नानेश सभागार, नई बावड़ी में प्रथम भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में समाज की 35 प्रतिभाओं एवं 170 भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रथम परिवार परिचय ग्रंथ का विधिवत विमोचन भी होगा।
संस्थान के महामंत्री उदयलाल श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.15 बजे किया गया। अब समाज के मेधावी विद्यार्थियों, वर्ष 2017 में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के सहभागियों तथा समाजहित में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान समाज के लिए तैयार किए गए प्रथम परिवार परिचय ग्रंथ का विमोचन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिनिधि सभा मेवाड़ संस्थान, उदयपुर की बैठक तथा तड़बारा मेवाड़ संस्थान, चित्तौड़गढ़ की आमसभा का आयोजन भी होगा।
संस्थान के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रीमाली समाज के सभी समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।