BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 11:00 am
SHOK SAMACHAR : लोकतंत्र के प्रहरी वेणीराम पाटीदार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, जनसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा उनका प्रेरणादायी जीवन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के पिपलोन निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) वेणीरामजी पाटीदार का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं जनजीवन में शोक की लहर व्याप्त है। जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले वेणीरामजी को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

उनकी अंतिम यात्रा बिहार बाग, मेहनोत नगर से प्रारंभ होकर सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, समर्थक एवं नागरिक शामिल हुए। मुक्तिधाम में प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, एसडीएम पराग जैन, थाना प्रभारी विजय सागरिया, राजेंद्र अग्रवाल, शिवनारायण नागदा, भगवानदास खंडेलवाल, प्रहलाद बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने कहा कि वेणीराम पाटीदार ने लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष में मीसाबंदी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे और उन्होंने जीवनभर राष्ट्रहित, संगठन एवं समाज सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। उनका विनम्र स्वभाव, कर्मठता और जनसेवा का भाव सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उपस्थित जनों ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। श्री वेणीराम पाटीदार का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE