BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 11:55 am
KHABAR : चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज भोपाल पहुंचे, नारायण नगर मंदिर से निकली शोभायात्रा, महिलाएं, युवा, बच्चे सभी हुए शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। रविवार को जैन समाज की श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आई। चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज का 20 मुनियों के संघ के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनकी अगवानी के लिए पहुंचे और पूरे मार्ग पर जयकारे गूंजते रहे।


नारायण नगर जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा
नारायण नगर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु ष्आचार्य विद्यासागर महाराज की जयष् और ष्आचार्य समय सागर महाराज की जयष् के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर आचार्य संघ के साथ चलते रहे।


मुनियों ने की चरण वंदना
प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि नाके चौराहे पर मुनि निर्णय सागर महाराज, उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज और निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज सहित संघ ने आचार्य समय सागर महाराज की परिक्रमा कर चरण वंदना की। यह दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।


झांकियों ने दिया सेवा और जीव दया का संदेश
शोभायात्रा में जीव दया, गोसेवा और हथकरघा को बढ़ावा देने वाली आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। निर्माणाधीन रानी कमलापति जिनालय की प्रतिकृति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। विभिन्न मंदिर समितियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, सोशल ग्रुप, पाठशाला परिवार और दिव्य घोष दल ने गुरु भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।


दूसरे राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु
अंशुल जैन के अनुसार भोपाल के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शहर के कई सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर आचार्य संघ का अभिनंदन किया।


धर्मसभा में आचार्य विद्यासागर को किया नमन
रानी कमलापति जिनालय पहुंचने पर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए गए। इसके बाद धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित कर अष्टद्रव्य से आचार्य श्री के गुणों की वंदना की।


धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज के दीक्षा दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज राष्ट्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण और आत्मकल्याण के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए आदर्श समाज को हमेशा सही दिशा देते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE