चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में चित्तौड़ प्रांत के हर्ष अग्रवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अभाविप के इंडीजीनियस आयाम में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।
अभाविप चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने बताया कि हर्ष अग्रवाल के कार्यक्षेत्र में राजस्थान के चित्तौड़ प्रांत, जयपुर प्रांत और जोधपुर प्रांत के साथ दिल्ली प्रांत भी शामिल रहेगा।
इंडीजीनियस आयाम की राष्ट्रीय कार्यशाला 22 और 23 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। कार्यशाला में देशभर से प्रांत संयोजक, सह संयोजक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान मौजूद रहे।
कार्यशाला के समापन सत्र में इंडीजीनियस आयाम के राष्ट्रीय संयोजक वेदांत ठाकुर ने नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी दौरान हर्ष अग्रवाल को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक और क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता भी मौजूद रहे।
हर्ष अग्रवाल इससे पहले विद्यार्थी परिषद में इंडीजीनियस प्रांत संयोजक, प्रांत सह संयोजक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और तहसील संयोजक जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री रामकृष्ण मेहता, जिला प्रमुख नीलम मेहता, जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी सहित अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हर्ष अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।