BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 5:39 pm
KHABAR : शिक्षा का दान-महादान, जन्मदिन की खुशी को सेवा से जोड़ा, 30 बच्चों को बांगी पाठ्य सामग्री, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी नीमच द्वारा “शिक्षा का दानकृमहादान” कार्यक्रम के तहत टीचर्स कॉलोनी स्थित संस्था द्वारा गोद लिए गए विद्यालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अध्यक्ष रज़िया अहमद की दूसरी पोती हेज़ल के प्रथम जन्मदिन की खुशी को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए अहमद परिवार की ओर से विद्यालय को एम्पलीफायर विद माइक भेंट किया गया। इस पहल के माध्यम से परिवार ने जन्मदिन के अवसर को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 30 बच्चों को स्लेट, पाठ्य सामग्री, कॉपियां, पेंसिल, रबर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रज़िया अहमद ने कहा कि किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद को निरंतर जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रज़िया अहमद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर आशा सांभर, माया विरवाल, ऊषा जैन, मनोहरलाल बंब, जितेंद्र सकलेचा, हरिश उपाध्याय, अम्बिका जोशी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE