मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिपलीया रावजी के गांव पिपलीया रुंडी में आज बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमले सहित पुलिस बल अतिक्रमण हटाने पहुंचा।
पिपलीया रुंडी में रैगर समाज की जगह पर समाज विशेष के कुछ लोगो द्वारा कब्जा किया गया था। जिस पर 26 बार लिखित शिकायत अनुविभागीय कार्यालय, मनासा थाना, नीमच कलेक्टर को की गई थी। जिसके तहत आज बुधवार को नायाब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी, थाना प्रभारी के एल डाँगी व पुलिस बल, नगर परिषद मनासा फायर बिग्रेड टीम, पटवारी, गांव के चौकीदार सहित अन्य अधिकारी मौकास्थल पहुंचे व अतिक्रमण की गई जमीन से कब्जे को हटवाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।