BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 5:12 pm
REPORT : कलेक्‍टर एवं एसपी ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्‍वीप गतिविधियों के तहत तैयार करवाये गये ‘’वोटर जीजी एवं वोटर काका’’ के मेस्‍कोट का अनावरण भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागयकता अभियान के तहत बुधवार को शासकीय बालक उमावि क्रं. 2 नीमच परिसर से मतदाता जागरूकता वृहृद रैली आयोजित की गई। कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने मतदाता जागरूकता रैली को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कलेक्‍टर एवं एसपी ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्‍वीप गतिविधियों के तहत तैयार करवाये गये ‘’ वोटर जीजी एवं वोटर काका’’के मेस्‍कोट का अनावरण भी किया ।

मतदाता जागरूकता रैली शा.बा.उ.मा.वि.क्र.-2 नीमच के परिसर से प्रारम्‍भ होकर शहर के विभिन्‍न मार्गाे से होकर , हेमू कालानी चौराहा, कमल चौक, विजय टॉकीज, होते हुए लांयन्‍स पार्क पर रैली का समापन हुआ। रैली में शहर के विभिन्‍न विदयालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। रैली में स्‍कूली छात्र-छात्राएं अपने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखी हुई, तख्तियां लेकर नागरिकों को मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे थे।

इस अवसर पर कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने बताया कि, आगामी विधानसभा व लोक सभा निर्वाचन के संबंध में मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को रैली के माध्‍यम से भी जागरूक किया जा रहा है, कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो, वे आयें ओर संशोधन करवाये। इसके लिए बीएलओ व बूथ सुपरवाईजर तैनात किये गये है।

इस मौके पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश , अनुविभागीय अधिकारी डॉ.ममता खेडे,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवानी गर्ग डिप्‍टी कलेक्‍टर अंकाक्षा करोठिया अन्‍य अधिकारी तथा बडी संख्‍या में छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE