BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 5:31 pm
BIG NEWS : नवागत कलेक्टर अवि प्रसाद ने पदभार संभाला, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने किया स्वागत, पढ़े प्रवीण कुमार पाराशर की खबर 

Share On:-

कटनी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी अवि प्रसाद ने बुधवार को पूर्वान्ह कलेक्टर कटनी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। नव पदस्थ कलेक्टर प्रसाद ने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत से कलेक्टर का प्रभार प्राप्त किया।

नव पदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद इसके पहले उज्जैन जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन ने कटनी में पदस्थ रहे निवर्तमान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की पदस्थापना धार कलेक्टर के पद पर की है। मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी हैं।

विदित हो की राज्य शासन द्वारा हाल ही में सोमवार सात नवम्बर को आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के परिपालन मे नवपदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद ने 9 नवंबर को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्य भार ग्रहण करने के पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर अवि प्रसाद ने विश्राम बाबा स्थित मॉं काली माता मंदिर पहुँच कर दर्शन किया। कलेक्टर आफिस पहुँचने पर नवागत कलेक्टर का ज़िला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE