मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर आएंगे। तय कार्याक्रम अनुसार 10 नवम्बर 2022 को 12 बजे मंदसौर आगमन, 1 बजे बरखेड़ा जयसिंह से बालागुड़ा सड़क मार्ग एवं उमरिया से राजस्थान सीमा तक मार्ग का भूमिपूजन बालागुड़ा में, 3 बजे सोकड़ी से खेड़ाखदान सड़क मार्ग का भूमिपूजन ग्राम सोकड़ी में एवं 4.30 बजे पिपलिया मंडी से कनघट्टी मार्ग का चौड़ीकरण भूमिपूजन ग्राम नैरोरा में करेंगे।