BREAKING NEWS
KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 7:08 pm
NEWS : दुग्ध समिति में दरअंतर एंव पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, शीघ्र ही लगेगा पशु आहार संयंत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । पीपलवास दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पीपलवास पर पारितोषिक वितरण समारोह डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमे 3 लाख 76 हजार 180 रुपये नकद बोनस लाभ वितरित कर 305 सदस्यों को स्टील की बाल्टी पारितोषिक के रूप में वितरण की गई। 

संघ द्वारा साधारण म्रत्यु पर देऊ बाई गाडरी व भेरु लाल गाडरी को 40-40 हजार का चेक दिया, वहीं सरस लाडली योजना के अंतर्गत 4 सदस्यों को प्रत्येक की 11 हजार की एफडी, कुट्टी मशीन अनुदान योजना के तहत 8 सदस्यों को 6-6 हजार रूपये का चेक दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष ने कहा कि चित्तौड संघ द्वारा शीघ्र ही पशु आहार संयंत्र लगाया जायेगा जिससे की किसानो को कम कीमत पर पशु आहार उपलब्ध कराया जाए जिससे लोगो को रोजगार मिलेगा। संघ द्वारा विभिन्न योजना सरस लाडली, प्रसव उपहार, बीमा योजना, आगजनी, टीकाकरण संघ सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डेयरी संचालक मंडल सदस्य नारायण हथियाना, भेरूलाल कुथना, जगदीश शर्मा, बालु राम, मनोज, कैलाश, चम्पा लाल गाडरी, अशोक लड्डा, उमेश, धनराज नरबदिया, मगनी राम, गंगाराम, मदन लाल, आर पी पृथ्वीराज, मुलसिह, किशन व समस्त ग्रामवासी एंव दुग्ध दाता उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE