BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 7:12 pm
REPORT : बुरहानपुर मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया नवागत कलेक्टर भव्या मित्तल का स्वागत, समस्याओं को लेकर की चर्चा पढ़े सलीम शेख की खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिला कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को नवागत कलेक्टर भव्या मित्तल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा पत्रकारों से चर्चा करने हेतु बैठक आहूत की गई, जिसमें निर्वाचन से संबंधित जानकारी और शहर की विभिन्न समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पत्रकारों ने अपना-अपना परिचय देते हुए शहर की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर मित्तल को अवगत कराया। तत्पश्चात बुरहानपुर मीडिया क्लब के बैनर तले और अध्यक्ष उमेश जंगाले के नेतृत्व में संगठन के लगभग 50 पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर को पुष्प गुच्छ देकर कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिवादन किया। 

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पत्रकारों को किसी कार्य में हमारी जहां भी आवश्यकता पड़ेगी वह भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान संरक्षक नितिन इंगले, जिला सचिव कलीम खान, उपाध्यक्ष शकील खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरमान, कोषाध्यक्ष अनिल महाजन, प्रचार सचिव फैजान अंसारी, नेपा तहसील अध्यक्ष विनोद सोनराज, बहादरपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद लौंढे, सदस्य अब्दुल खालिक, राहिल हुसेन, शेख सोहेल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE